CM योगी की शरण में पहुंची पवन सिंह की पत्नी ज्योति, चिट्ठी लिखकर की यह मांग

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य पुलिस पर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "5 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस, विशेषकर सुशांत गोल्फ सिटी के एसएचओ उपेंद्र सिंह के व्यवहार ने उन्हें गहराई से आहत किया है।" ज्योति ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।