उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी की मां का लखनऊ में पर्स चोरी हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पर्स में ₹10,000, एटीएम कार्ड व अन्य सामान थे और एटीएम कार्ड चोरी होने के बाद उनके बैंक खाते से ₹1 लाख निकाल लिए गए हैं। लखनऊ पुलिस ने बताया, "घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।"