CM योगी ने बाराबंकी भगदड़ के मृतकों के परिजन को ₹5-5 लाख मुआवज़ा देने का किया एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन को ₹5-₹5 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त कर अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।