CM योगी ने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजन को ₹25 लाख की मदद का किया एलान

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भगदड़ मचने की घटना पर दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने भगदड़ में जान गंवाने वाले 30 लोगों के परिजन को ₹25-25 लाख की मदद का एलान किया है। उन्होंने कहा, "यह घटना एक सबक भी है...इसकी न्यायिक जांच कराई जाएगी।"