CM रेखा गुप्ता का एलान; दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए SC का रुख करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिवाली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी ग्रीन पटाखे अधिकृत संस्थाओं द्वारा प्रमाणित होंगे और प्रदूषण रोकने की प्रतिबद्धता जारी रहेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रमाणित पटाखा निर्माताओं को ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दी थी।