CNG पंप कर्मी को थप्पड़ मारने वाले SDM साहब को राजस्थान सरकार ने किया निलंबित
राजस्थान सरकार ने भीलवाड़ा में एक सीएनजी पंप पर कर्मचारी को 'एसडीएम हूं मैं यहां का' कहते हुए थप्पड़ मारने वाले एसडीएम छोटूलाल शर्मा को निलंबित कर दिया है। शर्मा गैस डालने में प्राथमिकता चाह रहे थे। एक पंप कर्मी ने भी शर्मा को थप्पड़ मारा और शर्मा की पत्नी ने पंप कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।