IT सर्विसेज़ कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड में ब्लॉक डील के ज़रिए 10% तक हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म 'एडवेंट इंटरनैशनल' के मालिकाना हक वाली एंटिटीज़ यह बिक्री कर सकती हैं। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद गुरुवार को कोफोर्ज के शेयर में 5% तक की गिरावट दिखी।