अमेरिका का श्रम विभाग H-1B और PERM वीज़ा कार्यक्रमों के कथित दुरुपयोग की जांच शुरू करेगा। बकौल विभाग, इस जांच के दायरे में Cognizant समेत कई आईटी कंपनियां होंगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच में वीज़ा धोखाधड़ी, श्रम तस्करी और अमेरिकी कर्मचारियों के विस्थापन के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। इस मामले में कई समन भी जारी किए जा चुके हैं।