CPCB के ऐप में आया नया फीचर, अब खराब सड़कों की शिकायत कर सकेंगे लोग
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के Sameer ऐप में नया फीचर जोड़ा गया है जिसके ज़रिए लोग अपने इलाकों की टूटी सड़कों या गड्ढों की शिकायत कर सकते हैं। सीपीसीबी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस ऐप का उपयोग कर टूटी सड़कों की तुरंत शिकायत करें। शिकायत के लिए Unpaved Road/Pits नाम की कैटेगरी चुननी होगी।