पहले से और हाईटेक होगा CRPF, कामिकाज़े ड्रोन सिस्टम लेने की बना रहा योजना; जानें खासियत
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ऑपरेशंस को मज़बूत करने के लिए कामिकाज़े ड्रोन सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है। इसमें दिन और रात में काम करने वाले अलग-अलग UAV शामिल होंगे। ड्रोन 150 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ सकेंगे और इनमें हाई-एक्सप्लोसिव ऐंटी-पर्सनेल वॉरहेड होंगे। इनकी प्रस्तावित मिशन रेंज कम से कम 15 किमी होगी।