CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले का CCTV फुटेज आया सामने, 15 सेकंड में चलीं 30 गोलियां
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और गोलियों की आवाज़ सुनाई दे रही है। इस दौरान 15 सेकंड में लगभग 30 गोलियां चलीं। हमले में CRPF के 3 जवान घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।