CRPF जवानों पर हमला करने वाले आतंकी लतीफ का शव घर से 160 किमी दूर क्यों दफनाया गया?
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद सुरक्षाबलों ने उसका शव परिजनों को उसके गांव नहीं ले जाने दिया और शव को घर से करीब 160-किलोमीटर दूर अन्य गांव में दफनाया गया। आतंकियों के सार्वजनिक अंतिम संस्कार और महिमामंडन को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है। इस दौरान परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे।