CSK ​​के 17 वर्षीय ओपनर आयुष म्हात्रे ने GT के खिलाफ 1 ओवर में बनाए 28 रन

सीएसके के 17 वर्षीय ओपनर आयुष म्हात्रे ने रविवार को अहमदाबाद में जीटी के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए। आयुष ने जीटी की ओर से पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाज़ी करने आए अरशद खान के ओवर में 3 छक्के व 2 चौके मारे और एक डबल लिया। आयुष ने मैच में 17 गेंदों में 34 रन बनाए।