CSK-RR में ट्रेड डील की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर 'लापता' हुए रवींद्र जडेजा

दिग्गज भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट 'royalnavghan ' अचानक लापता हो गया है। इस अकाउंट का लिंक पेस्ट करने पर 'प्रोफाइल लिंक ब्रोकन' का मेसेज दिख रहा है। खबरें हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से पहले जडेजा के साथ-साथ सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के बदले ट्रेड कर सकती है।