सीएसके के गेंदबाज़ खलील अहमद ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर व सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी के साथ पहले व अब की अपनी 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। खलील ने कैप्शन में लिखा है कि 'क्या मुझे आपका ऑटोग्राफ मिल सकता है?' से लेकर 'क्या आप मुझे स्विंग करने में मदद कर सकते हैं?' तक।