CSK ने बनाया IPL 2025 का अपना सबसे बड़ा टोटल

सीएसके ने आईपीएल 2025 में अपने आखिरी मैच में इस सीज़न का अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया है। अहमदाबाद में रविवार को जीटी के खिलाफ सीएसके ने 20 ओवर में 230/5 का स्कोर बनाया। सीएसके के लिए डिवॉल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 57(23) रन बनाए जबकि ओपनर डेवन कॉनवे ने 52(35) रन बनाए। सीएसके की पारी में कुल 15 छक्के लगे।