बकौल रिपोर्ट, दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जिस पिच पर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था उसी पिच पर 9 मार्च को भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा। क्रिकबज़ के मुताबिक, यह पिच धीमी है और इसपर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 10 पिच हैं जिनका प्रबंधन ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर मैथ्यू सैंडरी कर रहे हैं।