भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा है, "1.4 अरब भारतीयों को बधाई! जय हिंद।" गंभीर के हेड कोच रहते हुए यह भारत की पहली आईसीसी ट्रॉफी है। भारत ने 3 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं जो इतिहास में किसी टीम द्वारा सबसे ज़्यादा है।