CT के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन (746) बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 84 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही कोहली ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैचों में 701 रन बनाए थे।