inshorts

CT के फाइनल प्रेज़ेंटेशन में पोडियम पर न बुलाने पर ICC के स्पष्टीकरण को PCB ने किया खारिज

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल प्रेजेंटेशन समारोह में नहीं बुलाए जाने पर पीसीबी ने आईसीसी के स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया है। पीसीबी ने आईसीसी के सामने विरोध दर्ज कराते हुए प्रेजेंटेशन में पोडियम पर पीसीबी के सीओओ और टूर्नामेंट के निदेशक सुमैर अहमद की अनदेखी को लेकर नाराज़गी जताई है। बकौल पीसीबी, पाकिस्तान को लेकर टूर्नामेंट में कई गलतियां हुईं।