सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, रविवार को भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच पर लगभग ₹5,000 करोड़ का सट्टा लगने की आशंका है। इंटरनैशनल सट्टेबाज़ों की फेवरेट टीम भारत बताई जा रही है। अंडरवर्ल्ड से लेकर दुनियाभर के बड़े सट्टेबाज़ दुबई में बैठकर सट्टेबाज़ी के बड़े नेटवर्क चला रहे हैं जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।