चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल से एक दिन पहले न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ विल यंग ने कहा है, "टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मैच में भारत से मिली हार से मैंने और मेरी टीम ने काफी कुछ सीखा है।" उन्होंने कहा कि 25-साल पहले नैरोबी में भारत को हराकर हमने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बकौल यंग, उम्मीद है उस कामयाबी को दोहराएंगे।