CT जीतने के बाद जय शाह के साथ मस्ती करते दिखे रोहित, हाथ पकड़कर की नचाने की कोशिश

दुबई में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चेयरमैन व पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ मस्ती की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। रोहित वीडियो में जय शाह के दोनों हाथ पकड़कर उन्हें नचाने की कोशिश करते नज़र आए। इस दौरान वहां खड़े मुख्य कोच गौतम गंभीर भी हंसी-मज़ाक करते दिखे।