चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में विराट कोहली के आउट होने के बाद देवरिया (यूपी) में 14-वर्षीय लड़की की हार्ट अटैक से मौत होने के दावों का उसके पिता ने खंडन किया है। उसने बताया कि उसकी बेटी को हार्ट अटैक आया था लेकिन मैच से इसका संबंध नहीं है। पड़ोसी के मुताबिक, घटना के समय भारतीय पारी शुरू नहीं हुई थी।