CWG चैंपियन शर्मिला को पीटता था उनका पूर्व पति, नग्न अवस्था में पड़ोसियों के सामने निकाला था
कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा-ऐथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वालीं भारतीय पैरा शॉट पुट ऐथलीट शर्मिला धनखड़ की शादी 10वीं के बाद ही हो गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "(पूर्व) पति शराब पीता था...ड्रग्स लेता था...दहेज न लाने के लिए पीटता था...26 साल की थी जब उसने पड़ोसियों के सामने नग्न कर...दो बेटियों संग घर से निकाल दिया था।"