CWG में भारतीय खिलाड़ियों को पाक प्लेयर्स से हाथ मिलाने की है अनुमति, गिफ्ट लेने पर रोक: रिपोर्ट
TOI के अनुसार, CWG-2026 में भारतीय खिलाड़ी यह खुद तय करेंगे कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलें या हाथ मिलाएं। हालांकि, उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कोई भी गिफ्ट या स्मृति-चिह्न नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों देशों के खिलाड़ी ग्लासगो के कुछ होटलों में एकसाथ ठहर रहे इसलिए खेलों के दौरान आमना-सामना होने की संभावना है।