CWG में लगातार 3 गोल्ड जीतने के बाद पोडियम पर भावुक हुईं मीराबाई चानू
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 (CWG) में रविवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद पोडियम पर भावुक होकर रो पड़ीं। 31-वर्षीय मीराबाई ने लगातार तीसरी बार CWG स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 में भी गोल्ड मेडल जीता था। 2014 में जीते गए रजत पदक सहित यह उनका कुल चौथा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक है।