inshorts

DAC मीटिंग से पहले डिफेंस शेयरों में आई तेज़ी, मिधानी के शेयर 11% तक उछले

डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (DAC) की सोमवार (29 दिसंबर) को होने वाली मीटिंग से पहले डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। बकौल रिपोर्ट्स, मीटिंग में लगभग ₹80,000 करोड़ के डिफेंस खरीद प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है और उन्हें मंज़ूरी दी जा सकती है। मिश्र धातु निगम (मिधानी) के शेयर कारोबार के दौरान 11% तक उछल गए।