DC ने 7 विकेट से दर्ज की जीत, RCB को WPL 2026 में पहली बार हराया
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 7 विकेट से हराया जो पूर्व चैंपियन आरसीबी की डब्ल्यूपीएल-2026 में पहली हार है। कप्तान स्मृति मांधना के 38(34) रनों की शानदार पारी के बावजूद आरसीबी ने अपना अब तक का सबसे कम स्कोर 109 रन बनाया। वहीं, डीसी की नंदनी शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।