DDA की 'सबसे ऊंची इमारत' में फ्लैट खरीदने का आ गया मौका, 31 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

डीडीए ने दिल्ली की 'अपनी सबसे ऊंची' आवासीय इमारत 'टावरिंग हाइट्स' स्थित फ्लैट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। 48 मंज़िला व 155 मीटर ऊंची बिल्डिंग में फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए आवेदन 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। इसमें 1026 प्रीमियम 2 बीएचके फ्लैट हैं जिसकी शुरुआती कीमत ₹1.78 करोड़ है।