दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के 34,000 सस्ते फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो गई है और इस स्कीम में 'पहले आओ पहले पाओ' के तहत फ्लैट दिए जाएंगे। इनकी कीमत ₹11.5 लाख से शुरू होगी और ₹1 लाख में बुकिंग होगी। दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने फ्लैट्स की बुकिंग 31 मार्च 2025 तक की जा सकेगी।