DDA की सड़कों से फैल रहा सबसे ज़्यादा प्रदूषण! CAQM की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निरीक्षण के दौरान धुआं और धूल को दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण पाया गया। इस दौरान डीडीए, डीएमआरसी, डीएसआईआईडीसी, एमसीडी व एनडीएमसी द्वारा मेंटेन की जा रहीं 79 सड़कों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 15 पर भारी धूल पाई गई। 'हाई-डस्ट' वाली सड़कों में से 12 को डीडीए मेंटेन करती है।