दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पटवारी के 79 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार dda.gov.in पर जाकर 5-नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर और हिंदी-उर्दू भाषा का ज्ञान होना चाहिए और इसके लिए आयुसीमा 21-27 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के तहत ₹29,200/माह-₹92,300/माह वेतन मिलेगा।