Delhi-NCR में अब तक क्यों नहीं पड़ रही सामान्य ठंड?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सामान्य सर्दी नहीं पड़ रही और मौसम सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "ठंड बढ़ने का कारण पश्चिमी विक्षोभ हैं...क्योंकि ये दिल्ली में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं लाते हैं...इस सीज़न में अब तक कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया इसलिए शीतलहर नहीं दर्ज हुई।"