inshorts

DGCA ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती का किया फैसला

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती करने का फैसला किया है जिससे रोज़ाना की लगभग 110 उड़ानें कम हो जाएंगी। डीजीसीए ने एयरलाइन को रिवाइज़्ड शेड्यूल 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक जमा करने को कहा है। हाल ही में इंडिगो की सैकड़ों उड़ाने रद्द होने से कई यात्रियों को परेशानी हुई थी।