DGCA ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत के मामले में जांच के दिए आदेश
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की हाल ही में हुई मौत के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पायलट ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए फ्लाइट संख्या आईएक्स 1153 से 9 अप्रैल को उड़ान भरी थी और लैंडिंग के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 'कार्डियक अरेस्ट' से उनकी मौत हो गई थी।