DGCA ने नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर लगाया ₹30 लाख का जुर्माना

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा है कि एक पायलट ने 7 जुलाई (2024) को 3 बार उड़ान भरने और उतरने की अनिवार्य आवश्यकता न होने के बावजूद उड़ान का संचालन किया जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ।