DJ पर जमकर डांस करने के बाद राजस्थान में 12वीं की छात्रा की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

सीकर (राजस्थान) में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल की 12वीं की 16-वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, राज्यस्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप जीतकर लौटी स्कूल की टीम के स्वागत में आयोजित डीजे रैली में 10-मिनट डांस करने के बाद छात्रा अचानक बेहोश हो गई व अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।