DM को नहीं है बेसिक स्कूलों के निरीक्षण का अधिकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के बेसिक स्कूलों को लेकर कहा है कि ज़िलाधिकारी को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा बनाए गए स्कूलों के कार्यों में हस्तक्षेप और निरीक्षण करने का अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने संभल के स्कूल की शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बात कही और डीएम के निर्देश पर शिक्षिका के निलंबन को असंवैधानिक करार दिया।