मधुबनी (बिहार) के डीएम आनंद शर्मा को एएसआई गोलीकांड के बाद आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजन से मुलाकात के दौरान एक महिला ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया और एक महिला ने उन्हें चप्पल से मारने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी डीएम को सुरक्षित बाहर निकालते दिखे।