DMart ने जारी किए दूसरी तिमाही के आंकड़े, रेवेन्यू बढ़कर हुआ ₹16218 करोड़

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शुक्रवार को फाइनेंशियल ईयर 2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए। सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.43% उछलकर ₹16,218.79 करोड़ पर पहुंच गया और स्टोर्स की संख्या बढ़कर 432 पर पहुंच गई। गौरतलब है, पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹14,050.32 करोड़ था।