रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबपति एलन मस्क मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) चीफ के पद को छोड़ सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "वह शानदार व्यक्ति हैं...जब तक मैं उन्हें रोक सकूंगा...मैं रोकूंगा।" गौरतलब है, मस्क को 130 दिनों के लिए विशेष सरकारी कर्मचारी के तौर पर अमेरिकी सरकार में लाया गया था।