DPL में आयुष बदोनी ने 4 गेंदों पर लगाए लगातार 4 छक्के
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाड़ी आयुष बदोनी ने पुरानी दिल्ली 6 के गेंदबाज़ अंकित भढाना की 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए हैं। बदोनी की इस पारी के चलते ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली 6 को हार का सामना करना पड़ा। बदोनी ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए।