inshorts

DPS समेत दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल व सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल मिले। बम निरोधक दस्ते व पुलिस की टीम स्कूल परिसर की गहन तलाशी ले रही है। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।