DR कांगो में संघर्ष के बीच भारतीयों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में जारी संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइज़री जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि बुकावु, दक्षिण किवु शहर में रह रहे भारतीय नागरिक सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के गोमा शहर पर कब्ज़ा कर लिया है।