DRDO में ग्रैजुएट और तकनीकी अप्रेंटिस के 50 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा स्टाइपेंड

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में ग्रैजुएट और तकनीकी अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार training.pxe@gov.in पर ईमेल के ज़रिए अप्लाई करें। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक की डिग्री धारक और तकनीकी अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। ग्रैजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300/माह और तकनीकी अप्रेंटिस को ₹10,900/माह स्टाइपेंड मिलेगा।