पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग सहवाग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डीआरएस के ज़रिए आउट दिए जाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। दरअसल, 23-26 जुलाई 2008 को हुए कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच में डीआरएस को ट्रायल के रूप में लागू किया गया था। थर्ड अंपायर का वह फैसला विवादास्पद रहा था और उस पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे।