DSP की ₹200 करोड़ की काली कमाई! 4 फ्लैट, 2 किलो सोना, 20 किलो चांदी का निकला मालिक
तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हैदराबाद में डीएसपी एस भीम रेड्डी के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर ₹200 करोड़+ की संपत्ति का खुलासा किया है। छापेमारी में एक लग्ज़री विला, 4 रिहायशी फ्लैट, 3 प्लॉट और 50 एकड़+ खेती की ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ के अलावा कैश, 2 किलोग्राम गोल्ड ज्वेलरी और 20 किलोग्राम चांदी की चीज़ें मिली हैं।