भागलपुर (बिहार) में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक यातायात डीएसपी द्वारा कथित तौर पर डांटे जाने के बाद एक फल विक्रेता की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीएसपी ने अपशब्द कहते हुए उसपर हाथ उठाया था। घटना के बाद स्थानीय फुटकर दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन कर डीएसपी को निलंबित करने की मांग की।