दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि जाम की वजह डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) के बस स्टैंड भी हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 22-ऐसे बस स्टैंड हैं जहां बसों के रुकने के कारण जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने डीटीसी को रिपोर्ट भेजकर इन स्टैंड्स को शिफ्ट करने को कहा है।